Smriti Irani On Akhilesh / Image Source : X
नई दिल्ली : Smriti Irani On Akhilesh महिला आरक्षण बिल पर संसद में जारी चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। एक तरफ जहाँ अखिलेश ने बिल की मंशा और परिसीमन पर सवाल उठाए, वहीं स्मृति ने उन्हें विरासत की राजनीति को लेकर घेरा है।
लोकसभा में अपनी बात रखते हुए अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण के स्वरूप पर आपत्ति जताई। ( Women Reservation Bill 2026) उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से सीटें सुरक्षित करने के बजाय पार्टी आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, वरना भाजपा महिलाओं के बीच ही प्रतिस्पर्धा करा देगी। इसी दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा, “सास-बहू वाली तो हार गई हैं आपकी। पार्टी को तो मौका मिलेगा।”
अखिलेश ने परिसीमन को लेकर साजिश की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटें 600 और लोकसभा सीटें 120 होने जा रही हैं, तो सरकार को अपनी मंशा साफ करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसमें कोई षड्यंत्र हुआ, तो जैसे भाजपा अयोध्या हारी, वैसे ही पूरा उत्तर प्रदेश हार जाएगी।
अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया। अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख करते हैं।” स्मृति ने आगे कहा कि कामकाजी महिलाओं पर वे लोग टिप्पणी कर रहे हैं जिन्होंने कभी कोई नौकरी नहीं की। उन्होंने अखिलेश को सीरियल से हटकर संसद और महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराने पर ध्यान देने की सलाह दी।
सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया। अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख़ करते हैं।
कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने ज़िंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की।
सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं,
महिलाओं…— Smriti Z Irani (@smritiirani) April 16, 2026