एल्युमीनियम उद्योग के लिए ‘कैल्साइंड पेट्रोलियम कोक’ के आयात को लेकर रूपरेखा जारी

Ads

एल्युमीनियम उद्योग के लिए 'कैल्साइंड पेट्रोलियम कोक' के आयात को लेकर रूपरेखा जारी

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 04:46 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 04:46 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने शुक्रवार को एल्युमीनियम उद्योग में उपयोग होने वाले ‘कैल्साइंड पेट्रोलियम कोक’ (सीपीसी) के आयात के लिए विस्तृत प्रक्रिया की रूपरेखा जारी की है।

वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला डीजीएफटी ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए एल्युमीनियम उद्योग में इस्तेमाल होने वाले ‘कैल्साइंड पेट्रोलियम कोक’ (सीपीसी) और इसके निर्माण के लिए कच्चे पेट्रोलियम कोक के आयात को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आयात की जाने वाली मात्रा का आवंटन एक विशेष समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा।

पेट्रोलियम कोक या पेटकोक कच्चे तेल के शोधन के दौरान निकलने वाला एक ठोस पदार्थ है, जिसका उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है।

एक अन्य अधिसूचना में डीजीएफटी ने कहा कि चावल के निर्यात के लिए ‘निर्यात निरीक्षण परिषद’ (ईआईसी) / निर्यात निरीक्षण एजेंसियों (ईआईए) से निरीक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अनिवार्यता केवल यूरोपीय संघ के सदस्य देशों, आइसलैंड, ब्रिटेन, लिशटेंस्टाइन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड तक सीमित है।

अन्य यूरोपीय देशों को अगले छह महीनों के लिए इस अनिवार्यता से छूट दी गई है।

भाषा सुमित रमण

रमण