टेक्नोपार्क का सॉफ्टवेयर निर्यात 2025-26 में 17.3 प्रतिशत बढ़कर 17,092 करोड़ रुपये हुआ

Ads

टेक्नोपार्क का सॉफ्टवेयर निर्यात 2025-26 में 17.3 प्रतिशत बढ़कर 17,092 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 04:26 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 04:26 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर (भाषा) देश के प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्क में शामिल टेक्नोपार्क ने वित्त वर्ष 2025-26 में 17,092 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात राजस्व दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में करीब 17.3 प्रतिशत अधिक है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में टेक्नोपार्क का सॉफ्टवेयर निर्यात राजस्व 14,575 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 17,092 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह इसमें 2,517 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।

टेक्नोपार्क के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सॉफ्टवेयर निर्यात में मजबूत वृद्धि केरल के गतिशील आईटी परिवेश की मजबूती को दर्शाती है।

उन्होंने बयान में कहा कि विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और कुशल प्रतिभाओं ने राज्य के आईटी परिवेश को मजबूत किया है, जो लगातार महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज कर रहा है।

सीईओ ने कहा कि परिसर भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप परिवेश के एक गतिशील केंद्र के रूप में भी विकसित हुआ है, जिससे प्रमुख आईटी केंद्र के रूप में केरल की स्थिति और मजबूत हुई है।

भाषा योगेश अजय

अजय