फ्रैंकलिन ने अपनी इमर्जिंग मार्केट इक्विटी टीम को मजबूत किया

Ads

फ्रैंकलिन ने अपनी इमर्जिंग मार्केट इक्विटी टीम को मजबूत किया

  •  
  • Publish Date - October 18, 2021 / 11:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) फ्रैंकलिन टेंपलटन ने अपनी इमर्जिंग मार्केट इक्विटी-भारत की टीम को मजबूत करते हुए अजय अर्गल और वेंकटेश संजीवी को पोर्टफोलियो प्रबंधक नियुक्त किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि अर्गल और संजीवी 12 अक्टूबर से पोर्टफोलियो प्रबंधक के रूप में टीम में शामिल हो गए हैं। दोनों चेन्नई में काम संभाल रहे हैं और वे इमर्जिंग मार्केट इक्विटी-भारत टीम के प्रमुख आनंद राधाकृष्णन को रिपोर्ट करेंगे।

अर्गल फ्रैंकलिन इंडिया फोकस्ड इक्विटी कोष और फ्रैंकलिन बिल्ड इंडिया फंड के पोर्टफोलियो प्रबंधक होंगे।

संजीवी फ्रैंकलिन इंडिया ब्लूचिप फंड और फ्रैंकलिन इंडिया इक्विटी एडवांटेज फंड का प्रबंधन करेंगे।

भाषा अजय

अजय

अजय