फुजियामा पावर सिस्टम्स का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 106.3 करोड़ रुपये

फुजियामा पावर सिस्टम्स का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 106.3 करोड़ रुपये

फुजियामा पावर सिस्टम्स का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 106.3 करोड़ रुपये
Modified Date: May 15, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: May 15, 2026 10:55 am IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) फुजियामा पावर सिस्टम्स का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 106.3 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का पिछले वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 51.2 करोड़ रुपये था।

फुजियामा पावर सिस्टम्स ने शुक्रवार को बयान में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 900.8 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 480.3 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 304.1 करोड़ रुपये हो गया जो 2024-25 के 156.3 करोड़ रुपये से अधिक है। परिचालन आय 1,540.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,654.5 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के चेयरमैन एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक पवन कुमार गर्ग ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के सफल समापन और वित्त वर्ष 2025-26 में सूचीबद्ध कंपनी बनने के बाद कंपनी ने परिचालन का विस्तार जारी रखा है…।

फुजियामा पावर सिस्टम्स रूफटॉप सौर समाधान प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनी है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में