गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर

Ads

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 10:02 AM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 10:02 AM IST

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करने वाली गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपने 550 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 152-160 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 2,256 करोड़ रुपये बैठता है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा और 21 अगस्त को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 18 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।

सार्वजनिक निर्गम में 450 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 100 करोड़ रुपये तक के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी।

कंपनी ने आईपीओ का आकार पहले प्रस्तावित 656 करोड़ रुपये से अधिक से घटाकर 550 करोड़ रुपये कर दिया है।

नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए कोष शुरू करने और कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

वर्ष 2004 में स्थापित गाजा कैपिटल भारत की प्रमुख निजी इक्विटी और वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक है। यह उद्यमियों को वृद्धि के लिए पूंजी उपलब्ध कराती है।

कंपनी का शेयर 26 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा निहारिका

निहारिका