महाराष्ट्र के नांदेड़ में व्यक्ति की हत्या के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र के नांदेड़ में व्यक्ति की हत्या के मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 09:37 AM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 09:37 AM IST

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 13 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में वित्तीय विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या अब छह हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंद्रजीत सिंह बावरी और उनके साथी एक एजेंसी में वित्त संबंधी काम करते थे तथा उन्होंने ऋण की किस्तें नहीं चुकाने पर आरोपी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आठ अगस्त को बावरी का धनेगांव के एक पेट्रोल पंप तक पीछा किया जहां वह अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने गए थे और वहां आरोपी ने बावरी पर चाकू से हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक और फरार आरोपी को गोवर्धन घाट इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि वे हर आरोपी की भूमिका, हमले की कथित साजिश, उनके बीच आपसी संबंध, अन्य लोगों की संलिप्तता और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की जांच कर रहे हैं।

भाषा

सुरभि सिम्मी

सिम्मी