आईएलओ ने कहा, अपने श्रमिकों के संरक्षण को और उपाय करे परिधान उद्योग

आईएलओ ने कहा, अपने श्रमिकों के संरक्षण को और उपाय करे परिधान उद्योग

आईएलओ ने कहा, अपने श्रमिकों के संरक्षण को और उपाय करे परिधान उद्योग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: October 21, 2020 1:15 pm IST

मितो (जापान), 21 अक्टूबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने परिधान उद्योग से अपने श्रमिकों के संरक्षण के लिए और उपाय करने को कहा है।

आईएलओ की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी से परिधान उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे एशियाई देशों के कपड़ा कारखानों के बंद होने या वेतन कटौती से 6.5 करोड़ श्रमिकों को रोजी रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से कारखाने बंद हो गए हैं या श्रमिकों की मजदूरी में कटौती की गई है। ऐसे में परिधान उद्योग को अपने श्रमिकों के सरंक्षण के लिए और कदम उठाने की जरूरत है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया में प्रमुख कपड़ा निर्यातक देशों से आयात में 2020 की पहली छमाही में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। यह अब भी संकट से पूर्व के स्तर से काफी नीचे है। इससे कारखाने बंद होने या उनके द्वारा उत्पादन घटाने की वजह से बड़ी संख्या में श्रमिकों का रोजगार छिन गया है।

बैंकॉक में आईएलओ के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अर्थशास्त्री क्रिश्चियन वीगेलहैन ने कहा, ‘‘उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों पर महामारी का बुरा प्रभाव पड़ा है। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। लेकिन फैशन ब्रांड्स के लिए यह महामारी एक अवसर के रूप में आई है। इससे उन्हें अपनी आपूर्ति श्रृंखला को अधिक जुझारू, टिकाऊ और ‘मानव केंद्रित’ बनाने में मदद मिली है।’’

उन्होंने कहा कि उद्योग कब तक पूरी तरह उबर पाएगा, यह महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगा। हालांकि, इसके 2022 से पहले पूरी तरह उबरने की उम्मीद नहीं है।

एपी अजय

अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में