नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) शेविंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिलेट इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 9.44 प्रतिशत बढ़कर 159.45 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 145.69 करोड़ रुपये था।
जिलेट इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी परिचालन आय 10.8 प्रतिशत बढ़कर 783.02 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 706.72 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 10.85 प्रतिशत बढ़कर 574.22 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने बयान में कहा कि परिचालन आय में दोहरे अंक की वृद्धि और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाए गए कदमों के दम पर शुद्ध लाभ में वृद्धि दर्ज की गई।
सौंदर्य एवं प्रसाधन (ग्रूमिंग) कारोबार से कंपनी का राजस्व नौ प्रतिशत बढ़कर 628.65 करोड़ रुपये हो गया। ‘ओरल केयर’ (मौखिक देखभाल) कारोबार से राजस्व भी 19 प्रतिशत बढ़कर 154.37 करोड़ रुपये रहा।
अन्य आय सहित कंपनी की कुल आमदनी पहली तिमाही में 10.5 प्रतिशत बढ़कर 788.24 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा निहारिका अजय
अजय