Congress Leader Son Died in Accident: दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, कांप उठी देखने वालों की रूह

Ads

Congress Leader Son Died in Accident: दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, कांप उठी देखने वालों की रूह

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 12:55 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 12:56 PM IST

Congress Leader Son Died in Accident: दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे की मौत, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, कांप उठी देखने वालों की रूह / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे सहित दो लोगों की मौत
  • पीछे से आए ट्रक ने कार को मारी टक्कर
  • ज्ञानेंद्र पांडेय के इकलौते बेटे शिवांश पांडेय की मौत

बस्ती: UP Congress Leader Son Died in Accident: शहर के बसहवा के पास बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता का बेटा अपने दोसतों के साथ गांव से लौट रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत

UP Congress Leader Son Died in Accident: मिली जानकारी के अनुसार कार में पिकौरा बक्शी (कोतवाली) निवासी शिवांश पांडेय पुत्र ज्ञानेंद्र पांडेय (पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष), तिनपेडिया निवासी तपिश मिश्रा पुत्र व्यवसायी चंद्रभूषण मिश्रा तथा हर्ष गुप्ता पुत्र नीरज गुप्ता सवार थे। पुलिस के मुताबिक कार शिवांश पांडेय चला रहे थे। हादसे में बाइक चालक संदीप प्रजापति और कार चालक शिवांश पांडेय की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, तपिश मिश्रा की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जबकि हर्ष गुप्ता को भी चोटें आई हैं।

दिल्ली में नौकरी कर रहा था मृतक

शिवांश पांडेय जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के इकलौते बेटे थे। वह दिल्ली में नौकरी कर रहे थे, लेकिन परिवार ने करीब 20 दिन पहले उन्हें घर वापस बुला लिया था। परिजनों को उम्मीद थी कि अब वह घर के साथ रहकर नई शुरुआत करेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का तांता लग गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें

बस्ती सड़क हादसा कब और कहां हुआ?

यह हादसा बस्ती जिले के बसहवा क्षेत्र के पास मंगलवार रात हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस्ती हादसे में किन लोगों की मौत हुई?

हादसे में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के बेटे शिवांश पांडेय और बाइक चालक संदीप प्रजापति की मौत हो गई।

हादसे में कितने लोग घायल हुए?

हादसे में तपिश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहीं हर्ष गुप्ता को भी चोटें आई हैं।

शिवांश पांडेय कौन थे?

शिवांश पांडेय पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय के इकलौते बेटे थे। वह दिल्ली में नौकरी कर रहे थे और कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।