प्रेस्टीज एस्टेट्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत घटकर 235.9 करोड़ रुपये

Ads

प्रेस्टीज एस्टेट्स का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत घटकर 235.9 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 01:58 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 01:58 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत घटकर 235.9 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 292.5 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,835.6 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 2,468.7 करोड़ रुपये थी।

रियल एस्टेट कंपनी ने अलग से एक नियामकीय सूचना में ठाणे में एक आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी करने की जानकारी दी है। हालांकि, उसने भू-स्वामी के नाम का खुलासा नहीं किया।

आगामी परियोजना 14.6 एकड़ में फैली होगी और इसमें 50 लाख वर्ग फुट से अधिक विकास क्षमता होगी। कंपनी को इस परियोजना से 6,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व की उम्मीद है।

प्रेस्टीज समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रज्जाक ने कहा, ‘‘ यह परियोजना मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कंपनी के निरंतर विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका