वैश्विक तेजी, कमजोर डॉलर से चांदी, सोने के वायदा भाव बढ़े

वैश्विक तेजी, कमजोर डॉलर से चांदी, सोने के वायदा भाव बढ़े

वैश्विक तेजी, कमजोर डॉलर से चांदी, सोने के वायदा भाव बढ़े
Modified Date: February 9, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: February 9, 2026 8:04 pm IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) सोमवार को वायदा कारोबार में कीमती धातुओं में तेजी आई। इस दौरान जहां चांदी लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 2.61 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि दोनों धातुओं में यह तेज बढ़ोतरी, वैश्विक बाजारों में सुधार लौटने, डॉलर कमजोर होने और सुरक्षित निवेश के तौर पर इन परिसंपत्तियों की ओर निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, मार्च डिलिवरी वाली चांदी का वायदा भाव 11,853 रुपये, या 4.74 प्रतिशत बढ़कर 2,61,745 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 6,396 लॉट के कारोबार हुआ।

सोने के वायदा भाव में भी जोरदार लिवाली देखी गई, एमसीएक्स में अप्रैल अनुबंध की कीमत 2,089 रुपये, या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 1,57,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 8,279 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में चांदी का वायदा भाव 4.80 डॉलर या 6.25 प्रतिशत बढ़कर 81.70 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि सोना 81.69 डॉलर या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 5,061.49 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोमवार को चांदी छह प्रतिशत से अधिक उछलकर 82 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई, जबकि सोने की कीमतें 5,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गईं, जो एक सप्ताह से अधिक समय में उनका उच्चतम स्तर है, जिसे कमजोर डॉलर का समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में