गोदरेज एग्रोवेट ने तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का ऑयल पाम परिसर शुरू किया

गोदरेज एग्रोवेट ने तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का ऑयल पाम परिसर शुरू किया

गोदरेज एग्रोवेट ने तेलंगाना में 300 करोड़ रुपये का ऑयल पाम परिसर शुरू किया
Modified Date: July 20, 2026 / 05:19 pm IST
Published Date: July 20, 2026 5:19 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने सोमवार को तेलंगाना के खम्मम में 300 करोड़ रुपये के कुल निवेश से स्थापित एकीकृत ऑयल पाम परिसर का उद्घाटन किया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस परिसर में ऑयल पाम मूल्य श्रृंखला के सभी चरणों को एक ही छत के नीचे लाया गया है। इसमें बीज एवं जेनेटिक्स, नर्सरी, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र, मिल और आगामी अत्याधुनिक रिफाइनरी शामिल हैं।

कंपनी ने बताया कि इस परिसर में स्थित मिल, राज्य में किसी निजी कंपनी द्वारा स्थापित की जाने वाली पहली मिल है। इसने 30 टन प्रति घंटे की क्षमता के साथ परिचालन शुरू कर दिया है, जिसे आगे बढ़ाकर 60 टन प्रति घंटा करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

कंपनी ने कहा कि इस विस्तार का उद्देश्य वर्ष 2030 तक तेलंगाना में ऑयल पाम के बागान क्षेत्र को मौजूदा के 10,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर 30,000 हेक्टेयर करना है।

गोदरेज एग्रोवेट ने बताया कि पूरे परिसर के पूर्ण रूप से चालू होने पर उसका कुल निवेश 300 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

परिसर का उद्घाटन तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री तथा वित्त एवं योजना और ऊर्जा मंत्री भट्टी विक्रमार्का मल्लू ने किया।

गोदरेज एग्रोवेट की नामित चेयरपर्सन बुर्जिस गोदरेज ने कहा, ‘यह परिसर तेलंगाना के ऑयल पाम मिशन और राज्य को खाद्य तेल उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की हमारी परिकल्पना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। तेलंगाना का ऑयल पाम मिशन लाखों किसान परिवारों के जीवन में बदलाव लाने के साथ देश की खाद्य तेल सुरक्षा को भी मजबूत कर रहा है।’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में