सोना 1,000 रुपये टूटकर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी स्थिर

सोना 1,000 रुपये टूटकर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी स्थिर

सोना 1,000 रुपये टूटकर पांच सप्ताह के निचले स्तर पर, चांदी स्थिर
Modified Date: September 15, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: September 15, 2026 6:56 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कमजोर वैश्विक रुख और मजबूत डॉलर के बीच सोने की कीमतें 1,000 रुपये टूटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रह गईं, जो एक महीने से ज्यादा का निचला स्तर है।

यह कीमती धातु इससे पहले सात अगस्त को इसी स्तर के आसपास कारोबार कर रही थी, जब स्थानीय बाजार में इसकी कीमत 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रहीं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसल गया और एक महीने के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है।’’

गांधी ने आगे कहा कि यह गिरावट मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ते बॉण्ड प्रतिफल के कारण आई है, क्योंकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है और इस सप्ताह होने वाली नीतिगत बैठक में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं को मजबूत किया है।

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत 22.28 डॉलर यानी 0.52 प्रतिशत टूटकर 4,276.52 डॉलर प्रति औंस रह गई, जबकि चांदी मामूली गिरावट के साथ 63.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में