भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से लागू होने की संभावना: वाणिज्य सचिव

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से लागू होने की संभावना: वाणिज्य सचिव

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से लागू होने की संभावना: वाणिज्य सचिव
Modified Date: September 15, 2026 / 06:20 pm IST
Published Date: September 15, 2026 6:20 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अक्टूबर माह के दूसरे पखवाड़े में लागू होने की संभावना है और इसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दोनों देशों ने वस्तुओं एवं सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए 27 अप्रैल को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए थे।

एफटीए के तहत न्यूजीलैंड में भारत के 100 प्रतिशत निर्यात को शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी।

अग्रवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह समझौता अक्टूबर, 2026 के दूसरे पखवाड़े में लागू हो जाएगा। इसकी सटीक तारीख जल्द घोषित की जाएगी… क्योंकि दोनों पक्षों को समझौते को लागू करने से जुड़ी प्रक्रियाओं का पूरी तरह जायजा लेना होगा।’’

एक अधिकारी ने बताया कि समझौते के 19 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद है।

फिलहाल, न्यूजीलैंड भारत के प्रमुख उत्पादों पर अधिकतम 10 प्रतिशत तक शुल्क लगाता है। इनमें सिरेमिक, कालीन, वाहन और वाहन कलपुर्जे शामिल हैं।

न्यूजीलैंड ने 15 वर्ष में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में