सोना 201 रुपये टूटा, चांदी में 1,475 रुपये की गिरावट

सोना 201 रुपये टूटा, चांदी में 1,475 रुपये की गिरावट

सोना 201 रुपये टूटा, चांदी में 1,475 रुपये की गिरावट
Modified Date: January 5, 2023 / 06:05 pm IST
Published Date: January 5, 2023 5:37 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जनवरी (भाषा) वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 201 रुपये घटकर 55,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,195 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,475 रुपये की गिरावट के साथ 69,286 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘हालिया तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली होने से एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमत में गिरावट आई।’’

विदेशी बाजारों में सोना नुकसान के साथ 1,848 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी तेजी के साथ 24.45 डॉलर प्रति औंस पर थी।

विश्लेषक ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे से पता चलता है कि उसके सदस्य दो प्रतिशत मुद्रास्फीति के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं और उनमें सहमति बनी है अस्वीकार्य ऊंची मुद्रास्फीति को कम करने के लिए लगातार कुछ समय के लिए प्रतिबंधात्मक नीति अपनाना जरूरी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।