सोना 58 रुपये गिरा, चांदी 601 रुपये टूटी

सोना 58 रुपये गिरा, चांदी 601 रुपये टूटी

सोना 58 रुपये गिरा, चांदी 601 रुपये टूटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: June 10, 2022 3:29 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 58 रुपये की गिरावट के साथ 50,793 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,851 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी तरह, चांदी की कीमत भी 601 रुपये गिरकर 60,914 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,515 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,846 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि चांदी का भाव 21.69 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका का बांड पर मिलने वाले प्रतिफल और डॉलर में मजबूती से सोने में बिकवाली देखी गई।

भाषा जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में