सोना 150 रुपये टूटा, चांदी 200 रुपये मजबूत

सोना 150 रुपये टूटा, चांदी 200 रुपये मजबूत

सोना 150 रुपये टूटा, चांदी 200 रुपये मजबूत
Modified Date: January 25, 2024 / 06:57 pm IST
Published Date: January 25, 2024 6:57 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 150 रुपये के नुकसान के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 200 रुपये की मजबूती के साथ 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।’’

वैश्विक बाजारों में सोना पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,016 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, चांदी मामूली तेजी के साथ 22.78 डॉलर प्रति औंस पर थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में