सोना का वायदा भाव 19 रुपये की गिरावट के साथ 85,991 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना का वायदा भाव 19 रुपये की गिरावट के साथ 85,991 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना का वायदा भाव 19 रुपये की गिरावट के साथ 85,991 रुपये प्रति 10 ग्राम
Modified Date: February 24, 2025 / 02:56 pm IST
Published Date: February 24, 2025 2:56 pm IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में सोना 19 रुपये गिरकर 85,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 19 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,991 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 16,176 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,937.38 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में