कमजोर वैश्विक धारणा से सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक धारणा से सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक धारणा से सोने की वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: March 11, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: March 11, 2026 6:18 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर मिले-जुले संकेतों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 853 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 853 रुपये यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,529 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में हाल में आई तेजी फीकी पड़ गई है, क्योंकि अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम अनिश्चित बना हुआ है, जिससे निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में अप्रैल डिलिवरी वाले सोने का वायदा भाव 30.15 डॉलर, या 0.58 प्रतिशत टूटकर 5,211.95 डॉलर प्रति औंस रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘अमेरिका और इज़रायल के साथ ईरान के संघर्ष से जुड़े विरोधाभासी घटनाक्रमों के बीच कीमतों में आई बढ़त फीकी पड़ गई। बदलती भू-राजनीतिक स्थिति अमेरिका की मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण को लगातार धुंधला कर रही है, खासकर संभावित ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को लेकर।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में