डॉलर में तेज़ी से सोने की कीमतों पर दबाव, सोना वायदा भाव तीन महीने के निचले स्तर पर

Ads

डॉलर में तेज़ी से सोने की कीमतों पर दबाव, सोना वायदा भाव तीन महीने के निचले स्तर पर

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 09:03 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 09:03 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को सोने के वायदा भाव 1,834 रुपये टूटकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के तीन महीने के निचले स्तर पर आ गए। डॉलर में तेज़ी और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों के कारण निवेशक कीमती धातुओं से दूर रहे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,834 रुपये यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,695 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 9,508 लॉट का कारोबार हुआ।

इस कीमती धातु को आखिरी बार 23 मार्च को इन स्तरों के आसपास देखा गया था, जब इसकी कीमत 1,45,069 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू बाज़ार दबाव में रहे क्योंकि व्यापारियों ने अमेरिका की सख्त मौद्रिक नीति की संभावना को ध्यान में रखते हुए डॉलर और अमेरिकी बांड प्रतिफल को बढ़ा दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश