कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतो में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतो में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 20, 2021 / 12:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 166 रुपये की गिरावट के साथ 47,227 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 166 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,227 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,270 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमतों में गिरावट का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान को दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,768.80 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश