कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 4, 2021 / 09:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 18 रुपये की हानि के साथ 48,659 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 18 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,659 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,136 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,873.60 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश