कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 4, 2021 / 12:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 138 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 13,656 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,716.20 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश