कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 31, 2021 9:51 am IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोना 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,366 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 57 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,366 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,591 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,683.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में