हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 1, 2021 10:41 am IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 137 रुपये की तेजी के साथ 46,976 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 137 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,976 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 10,934 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में जाभ दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,774.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में