पश्चिम एशिया संकट के बीच सोने की वायदा कीमतों में तेजी
पश्चिम एशिया संकट के बीच सोने की वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 598 रुपये चढ़कर 1,59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 598 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,145 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विदेशी कारोबार में, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाला कॉमेक्स सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 4,553.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गईं, क्योंकि बढ़ते वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में लगातार तनाव के कारण सर्राफा पर दबाव बना रहा।’’
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम

Facebook


