मजबूत हाजिर मांग से वायदा सोना भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से वायदा सोना भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से वायदा सोना भाव में तेजी
Modified Date: January 28, 2025 / 03:07 pm IST
Published Date: January 28, 2025 3:07 pm IST

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 220 रुपये बढ़कर 79,798 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 220 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,798 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 4,397 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,739.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा अनुराग

अनुराग


लेखक के बारे में