सोना वायदा लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

सोना वायदा लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

सोना वायदा लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर
Modified Date: February 13, 2026 / 07:42 pm IST
Published Date: February 13, 2026 7:42 pm IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमतें 1,044 रुपये बढ़कर 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 1,044 रुपये यानी 0.68 प्रतिशत बढ़कर 1,53,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें कुल 1,538 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.81 प्रतिशत बढ़कर 4,962 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पिछले सत्र में तीन प्रतिशत से अधिक गिरावट के बाद सोना 4,960 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया, क्योंकि बाजार में बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव था। बृहस्पतिवार को यह गिरावट बाजार में बड़े पैमाने पर बिकवाली के दौरान हुई, जहां निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए कीमती धातु को बेचा।’

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि वैश्विक सर्राफा कीमतें सालाना आधार पर अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जो तेजी के पिछले दौर की मजबूती को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव की वजह मजबूत डॉलर, फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों में बदलाव, चौकाने वाले वृहद आर्थिक आंकड़े और भारी मुनाफावसूली है।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में