सोना लगभग स्थिर, चांदी 304 रुपये चढ़ी

सोना लगभग स्थिर, चांदी 304 रुपये चढ़ी

सोना लगभग स्थिर, चांदी 304 रुपये चढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 15, 2022 3:46 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना मामूली तीन रुपये की बढ़त के साथ 50,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी 304 रुपये के उछाल के साथ 60,016 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 59,712 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,820 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 21.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में बुधवार को सोने का हाजिर भाव 1,820 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में कमजोरी और अमेरिका में बांड पर प्रतिफल घटने से सोने की कीमतों में गिरावट थमी है।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में