सोना 30 रुपये टूटा, चांदी में 558 रुपये का उछाल

सोना 30 रुपये टूटा, चांदी में 558 रुपये का उछाल

सोना 30 रुपये टूटा, चांदी में 558 रुपये का उछाल
Modified Date: December 9, 2022 / 05:17 pm IST
Published Date: December 9, 2022 5:02 pm IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये घटकर 54,305 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी का भाव 558 रुपये की तेजी के साथ 67,365 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा।

डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती होने के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे सुधरकर 82.19 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपये के मजबूत होने से घरेलू बाजार में सोने की कीमत में कुछ गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,791.9 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी भी तेजी के साथ 23.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही। निवेशकों की निगाह अगले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक में ब्याज दर में वृद्धि के संदर्भ में होने वाले फैसले और महत्वपूर्ण मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।