(Gold Price 14 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Price 14 April 2026 in India: एक दिन की स्थिरता के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में कमजोरी साफ दिखाई दे रही है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 10 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी 10 रुपये की गिरावट आई है। जहां 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
अगर पिछले दो दिनों की बात करें तो गिरावट और भी स्पष्ट हो जाती है। 24 कैरेट सोना दो दिनों में 390 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में 360 रुपये की कमी आई है। यह गिरावट बताती है कि फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है और सोने की चमक फीकी पड़ रही है।
| ग्राम (Weight) | आज की कीमत (₹) | कल की कीमत (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 11,448 | ₹ 11,449 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 91,584 | ₹ 91,592 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,14,480 | ₹ 1,14,490 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,44,800 | ₹ 11,44,900 | ₹ -100 |
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,14,480 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर में यह 1,14,330 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 18 कैरेट सोने की कीमत सबसे अधिक 1,17,290 है। वहीं 24 और 22 कैरेट सोने के भाव भी शहरों के अनुसार थोड़े-बहुत अलग हैं, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड नीचे की ओर ही है।
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,52,600 | ₹ 1,39,890 | ₹ 1,14,480 |
| मुंबई | ₹ 1,52,450 | ₹ 1,39,740 | ₹ 1,14,330 |
| कोलकाता | ₹ 1,52,450 | ₹ 1,39,740 | ₹ 1,14,330 |
| चेन्नई | ₹ 1,53,370 | ₹ 1,40,590 | ₹ 1,17,290 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,52,450 | ₹ 1,39,740 | ₹ 1,14,330 |
| हैदराबाद | ₹ 1,52,450 | ₹ 1,39,740 | ₹ 1,14,330 |
| लखनऊ | ₹ 1,52,600 | ₹ 1,39,890 | ₹ 1,14,480 |
| पटना | ₹ 1,52,500 | ₹ 1,39,790 | ₹ 1,14,380 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,52,500 | ₹ 1,39,790 | ₹ 1,14,380 |
| रायपुर | ₹ 1,52,450 | ₹ 1,39,740 | ₹ 1,14,330 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। लगातार चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद अब चांदी के भाव में दो दिनों से कमी देखी जा रही है। कुल मिलाकर चांदी 5100 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये गिरकर 2,54,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 2,59,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां सोने-चांदी की कीमतों पर असर डाल रही हैं। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच जारी अनिश्चितता बाजार को प्रभावित कर रही है। ब्रोकरेज फर्म के जानकारों का मानना है कि जब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होती तब तक सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| अप्रैल 14, 2026 | ₹ 15,260 | (-1) | ₹ 13,989 | (-1) |
| अप्रैल 13, 2026 | ₹ 15,261 | (-38) | ₹ 13,990 | (-35) |
| अप्रैल 12, 2026 | ₹ 15,299 | 0 | ₹ 14,025 | 0 |
| अप्रैल 11, 2026 | ₹ 15,299 | (+49) | ₹ 14,025 | (+45) |
| अप्रैल 10, 2026 | ₹ 15,250 | (+87) | ₹ 13,980 | (+80) |
| अप्रैल 09, 2026 | ₹ 15,163 | (-234) | ₹ 13,900 | (-215) |
| अप्रैल 08, 2026 | ₹ 15,397 | (+398) | ₹ 14,115 | (+365) |
| अप्रैल 07, 2026 | ₹ 14,999 | (-82) | ₹ 13,750 | (-75) |
| अप्रैल 06, 2026 | ₹ 15,081 | (-27) | ₹ 13,825 | (-25) |
| अप्रैल 05, 2026 | ₹ 15,108 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |