(Gold Price 24 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Price 24 April 2026 in India: आज 24 अप्रैल की सुबह देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में लगभग 10-10 रुपये की कमी आई है। इसके साथ 18 कैरेट सोना घटकर करीब 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में भी भाव 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले एक दिन में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 900 रुपये गिर चुका था।
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 11,530 | ₹ 11,531 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 92,240 | ₹ 92,248 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,15,310 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,53,000 | ₹ 11,53,100 | ₹ -100 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सोने पर दबाव बनाया है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने भी सोने की मांग कम की है, क्योंकि निवेशक अब सुरक्षित निवेश के बजाय अन्य विकल्पों की ओर जा रहे हैं।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 24 अप्रैल 2026 | ₹ 15,369 | -1 | ₹ 14,089 | -1 |
| 23 अप्रैल 2026 | ₹ 15,370 | -120 | ₹ 14,090 | -110 |
| 22 अप्रैल 2026 | ₹ 15,490 | -54 | ₹ 14,200 | -50 |
| 21 अप्रैल 2026 | ₹ 15,544 | 0 | ₹ 14,250 | 0 |
| 20 अप्रैल 2026 | ₹ 15,544 | -49 | ₹ 14,250 | -45 |
| 19 अप्रैल 2026 | ₹ 15,593 | 0 | ₹ 14,295 | 0 |
| 18 अप्रैल 2026 | ₹ 15,593 | 81 | ₹ 14,295 | 75 |
| 17 अप्रैल 2026 | ₹ 15,512 | -60 | ₹ 14,220 | -55 |
| 16 अप्रैल 2026 | ₹ 15,572 | 22 | ₹ 14,275 | 20 |
| 15 अप्रैल 2026 | ₹ 15,550 | 142 | ₹ 14,255 | 130 |
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर इंडेक्स की मजबूती और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी सोने की गिरावट की मुख्य वजह है। यील्ड लगभग 4.32% तक पहुंच गई है। इससे सोना जैसे सुरक्षित निवेश की आकर्षण क्षमता कम हो गई है। साथ ही ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता भी बाजार को प्रभावित कर रही है।
दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,53,690 रुपये, 22 कैरेट 1,40,890 रुपये और 18 कैरेट 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई, रायपुर और कोलकाता में कीमतें थोड़ी कम हैं। जहां 24 कैरेट सोना 1,53,540 रुपये, 22 कैरेट 1,40,740 रुपये और 18 कैरेट 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। जहां 24 कैरेट सोना 1,54,470 रुपये तक पहुंच गया है। अहमदाबाद और भोपाल में भी रेट लगभग समान स्तर पर हैं।
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,40,890 | ₹ 1,53,690 |
| मुंबई | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,15,200 | ₹ 1,40,790 | ₹ 1,53,590 |
| चेन्नई | ₹ 1,18,090 | ₹ 1,41,590 | ₹ 1,54,470 |
| कोलकाता | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| हैदराबाद | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| रायपुर | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| भोपाल | ₹ 1,15,200 | ₹ 1,40,790 | ₹ 1,53,590 |
| लखनऊ | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,40,890 | ₹ 1,53,690 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,40,890 | ₹ 1,53,690 |
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। 24 अप्रैल की सुबह चांदी करीब 100 रुपये गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसमें एक दिन में लगभग 5,300 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 76.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।