Gold Price 24 April 2026: मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार फिर भी सोना अचानक लुढ़का! कीमत गिरकर 1.15 लाख के आसपास, आज का रेट जानकर खरीदारों के चेहरे खिल उठेंगे
Gold Price 24 April 2026: मजबूत डॉलर, कच्चे तेल महंगे और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने की कीमतों पर दबाव बना है। इसी कारण गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में एक दिन पहले सोना 900 रुपये सस्ता हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,738 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
(Gold Price 24 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- देश में सोने की कीमतों में लगातार हल्की गिरावट जारी
- दिल्ली में 18, 22 और 24 कैरेट सोना करीब 10 रुपये सस्ता
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,738 डॉलर प्रति औंस पर
नई दिल्ली: Gold Price 24 April 2026 in India: आज 24 अप्रैल की सुबह देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में लगभग 10-10 रुपये की कमी आई है। इसके साथ 18 कैरेट सोना घटकर करीब 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में भी भाव 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले एक दिन में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 900 रुपये गिर चुका था।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 11,530 | ₹ 11,531 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 92,240 | ₹ 92,248 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,15,310 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,53,000 | ₹ 11,53,100 | ₹ -100 |
अंतरराष्ट्रीय बाजार और ग्लोबल दबाव (Global Pressure)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सोने पर दबाव बनाया है। इसके अलावा अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने भी सोने की मांग कम की है, क्योंकि निवेशक अब सुरक्षित निवेश के बजाय अन्य विकल्पों की ओर जा रहे हैं।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों का सोने का भाव (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 24 अप्रैल 2026 | ₹ 15,369 | -1 | ₹ 14,089 | -1 |
| 23 अप्रैल 2026 | ₹ 15,370 | -120 | ₹ 14,090 | -110 |
| 22 अप्रैल 2026 | ₹ 15,490 | -54 | ₹ 14,200 | -50 |
| 21 अप्रैल 2026 | ₹ 15,544 | 0 | ₹ 14,250 | 0 |
| 20 अप्रैल 2026 | ₹ 15,544 | -49 | ₹ 14,250 | -45 |
| 19 अप्रैल 2026 | ₹ 15,593 | 0 | ₹ 14,295 | 0 |
| 18 अप्रैल 2026 | ₹ 15,593 | 81 | ₹ 14,295 | 75 |
| 17 अप्रैल 2026 | ₹ 15,512 | -60 | ₹ 14,220 | -55 |
| 16 अप्रैल 2026 | ₹ 15,572 | 22 | ₹ 14,275 | 20 |
| 15 अप्रैल 2026 | ₹ 15,550 | 142 | ₹ 14,255 | 130 |
सोने की गिरावट की वजह (Reasons For decline in Gold Prices)
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर इंडेक्स की मजबूती और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी सोने की गिरावट की मुख्य वजह है। यील्ड लगभग 4.32% तक पहुंच गई है। इससे सोना जैसे सुरक्षित निवेश की आकर्षण क्षमता कम हो गई है। साथ ही ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता भी बाजार को प्रभावित कर रही है।
प्रमुख शहरों में सोने के रेट (Gold Rates in Major Cities)
दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,53,690 रुपये, 22 कैरेट 1,40,890 रुपये और 18 कैरेट 1,15,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई, रायपुर और कोलकाता में कीमतें थोड़ी कम हैं। जहां 24 कैरेट सोना 1,53,540 रुपये, 22 कैरेट 1,40,740 रुपये और 18 कैरेट 1,15,150 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। जहां 24 कैरेट सोना 1,54,470 रुपये तक पहुंच गया है। अहमदाबाद और भोपाल में भी रेट लगभग समान स्तर पर हैं।
आज अलग-अलग शहरों में सोने का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,40,890 | ₹ 1,53,690 |
| मुंबई | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,15,200 | ₹ 1,40,790 | ₹ 1,53,590 |
| चेन्नई | ₹ 1,18,090 | ₹ 1,41,590 | ₹ 1,54,470 |
| कोलकाता | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| हैदराबाद | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| रायपुर | ₹ 1,15,150 | ₹ 1,40,740 | ₹ 1,53,540 |
| भोपाल | ₹ 1,15,200 | ₹ 1,40,790 | ₹ 1,53,590 |
| लखनऊ | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,40,890 | ₹ 1,53,690 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,15,300 | ₹ 1,40,890 | ₹ 1,53,690 |
चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Decline in Silver Prices)
सोने के साथ-साथ चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। 24 अप्रैल की सुबह चांदी करीब 100 रुपये गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसमें एक दिन में लगभग 5,300 रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 76.37 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: आज का बाजार दे सकता है कमाई का बड़ा मौका! इन खबरों पर नजर डालकर बढ़ाइए अपना मुनाफा
- Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला राजधानी, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली
- College hire ‘langur’: कॉलेज में लंगूर की लगी नौकरी! मिलता है इतने हजार रुपए सैलरी, जानें सुबह 8 से शाम 5 बजे तक क्या करता है यह काम

Facebook


