CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026: आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत.. बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, नितिन नबीन ने खिलाई मिठाई

Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026: आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत.. बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, नितिन नबीन ने खिलाई मिठाई

Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026: आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत.. बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, नितिन नबीन ने खिलाई मिठाई

Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026

Modified Date: April 24, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: April 24, 2026 9:08 am IST

Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026: नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके आम आदमी पार्टी (AAP) से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। राघव ने भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।”

राघव चड्ढा ने एक बेहद चुटीली और सीधी टिप्पणी करते हुए खुद को ‘गलत पार्टी में सही आदमी’ बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अब वे घुटन महसूस कर रहे थे क्योंकि पार्टी का मौजूदा स्वरूप उसके शुरुआती सिद्धांतों से मेल नहीं खाता।

राघव चड्ढा ने बताया कि हमारे साथ दो तिहाई ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं। उन्होंने साइन भी कर दिया है. इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी और अशोक मित्तल सहित कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल हैं। राज्यसभा में AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद हैं, 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं।

नई दिल्ली: Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026 दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति गोलीबारी की घटना में घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि आनंद पर्वत निवासी रोहित नामक एक व्यक्ति को गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Today Live Breaking News and Updates 24 April 2026 पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति वर्तमान में चिकित्सा निगरानी में है और उसने गोलीबारी में शामिल संदिग्धों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

 

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।