Gold Rate 11 June 2026: आज अचानक फिर फिसला सोना, देश में 1.12 लाख रुपये तोला से नीचे आया भाव, खरीदारों के लिए तो जैसे बिन मांगे मुराद पूरी हो गई

Gold Rate 11 June 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है। तेल महंगा होने से डॉलर मजबूत हुआ। जिसका सीधा असर सोने जैसी कीमती धातुओं पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमतों में दबाव देखा जा रहा है।

Gold Rate 11 June 2026: आज अचानक फिर फिसला सोना, देश में 1.12 लाख रुपये तोला से नीचे आया भाव, खरीदारों के लिए तो जैसे बिन मांगे मुराद पूरी हो गई

(Gold Rate 11 June 2026/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: June 11, 2026 / 09:48 am IST
Published Date: June 11, 2026 9:44 am IST
HIGHLIGHTS
  • देश में सोने के दामों में हल्की गिरावट, सभी कैरेट पर दबाव।
  • कच्चे तेल के 94 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने से बाजार प्रभावित।
  • डॉलर मजबूत होने से सोने की मांग कमजोर पड़ी।

नई दिल्ली: Gold Rate 11 June 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार 11 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में सोने के दाम घट गए हैं। जहां 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव घटकर 1.12 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गया है। लगातार बदलते वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की रणनीति का असर सोने की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है।

दिल्ली में आज के सोने के भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा (ग्राम) 24 कैरेट (24K) 22 कैरेट (22K) 18 कैरेट (18K)
1 ग्राम ₹14,900 (-₹1) ₹13,659 (-₹1) ₹11,178 (-₹1)
8 ग्राम ₹1,19,200 (-₹8) ₹1,09,272 (-₹8) ₹89,424 (-₹8)
10 ग्राम ₹1,49,000 (-₹10) ₹1,36,590 (-₹10) ₹1,11,780 (-₹10)
100 ग्राम ₹14,90,000 (-₹100) ₹13,65,900 (-₹100) ₹11,17,800 (-₹100)

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of International Market)

घरेलू बाजार में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल भी बड़ी भूमिका निभा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना करीब 4,300 रुपये टूटकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई लंबे समय तक ऊंची रहने और ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद कम होने से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ रही है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के भाव (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (24K) बदलाव 22 कैरेट (22K) बदलाव
11 जून 2026 ₹ 14,900 ▼ ₹1 ₹ 13,659 ▼ ₹1
10 जून 2026 ₹ 14,901 ▼ ₹430 ₹ 13,660 ▼ ₹395
09 जून 2026 ₹ 15,331 ▲ ₹147 ₹ 14,055 ▲ ₹135
08 जून 2026 ₹ 15,184 ▼ ₹104 ₹ 13,920 ▼ ₹95
07 जून 2026 ₹ 15,288 कोई बदलाव नहीं ₹ 14,015 कोई बदलाव नहीं
06 जून 2026 ₹ 15,288 ▼ ₹300 ₹ 14,015 ▼ ₹275
05 जून 2026 ₹ 15,588 ▼ ₹38 ₹ 14,290 ▼ ₹35
04 जून 2026 ₹ 15,626 ▼ ₹11 ₹ 14,325 ▼ ₹10
03 जून 2026 ₹ 15,637 कोई बदलाव नहीं ₹ 14,335 कोई बदलाव नहीं
02 जून 2026 ₹ 15,637 कोई बदलाव नहीं ₹ 14,335 कोई बदलाव नहीं

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (Latest Gold Prices in Major Cities)

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट सोने का भाव 1,11,780 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,36,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चेन्नई में 18 कैरेट सोना 1,15,690 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है जो प्रमुख शहरों में सबसे अधिक है। वहीं अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹ 1,11,780 ₹ 1,36,590 ₹ 1,49,000
मुंबई ₹ 1,11,630 ₹ 1,36,440 ₹ 1,48,850
अहमदाबाद ₹ 1,11,680 ₹ 1,36,490 ₹ 1,48,900
चेन्नई ₹ 1,15,690 ₹ 1,37,990 ₹ 1,50,540
कोलकाता ₹ 1,11,630 ₹ 1,36,440 ₹ 1,48,850
हैदराबाद ₹ 1,11,630 ₹ 1,36,440 ₹ 1,48,850
जयपुर ₹ 1,11,780 ₹ 1,36,590 ₹ 1,49,000
भोपाल ₹ 1,11,680 ₹ 1,36,490 ₹ 1,48,900
लखनऊ ₹ 1,11,780 ₹ 1,36,590 ₹ 1,49,000
चंडीगढ़ ₹ 1,11,780 ₹ 1,36,590 ₹ 1,49,000

चांदी भी हुई सस्ती (Silver has Also Become Cheaper)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 11 जून की सुबह चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 63.87 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।

कच्चे तेल और डॉलर ने बढ़ाया दबाव (Crude oil and Dollar Increased Pressure)

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के पार कर चुका है और फिलहाल करीब 94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिली है। डॉलर मजबूत होने पर आमतौर पर सोने की मांग कमजोर पड़ती है क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश के अन्य विकल्पों की ओर रुख करने लगते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।