सोना चढ़ा, चांदी भी उछली, जानिए कीमत

सोना चढ़ा, चांदी भी उछली, जानिए कीमत

सोना चढ़ा, चांदी भी उछली, जानिए कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 14, 2019 11:57 am IST

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव में बड़ी तेजी आई। सोने का भाव 377 रुपए बढ़कर 33,395 रुपए पर पहुंच गया। चांदी भी 300 रुपए तेज होते हुए 38,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

सराफा बाजार में आई इस तेजी के पीछे घरेलू ज्वेलर्स,  इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की डिमांड का बढ़ना कार्ण रहा। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच चल रहे तनाव का असर भी सोने के भाव पर पड़ा। अमेरिका के टैरिफ के जवाब में सोमवार को चीन ने भी अमेरिका के 60 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ लगा दिया।

यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने खुद को कांग्रेस पदाधिकारी बता कार्यकर्ता को किया फोन, ऑडियो वायरल 

चीन के इस कदम का असर ग्लोबल मार्केट पर भी पढ़ा और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव पर पड़ा। ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 1298 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी का भाव 14.83 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।


लेखक के बारे में