सोने का भाव स्थिर, चांदी में 400 रुपये का उछाल

सोने का भाव स्थिर, चांदी में 400 रुपये का उछाल

सोने का भाव स्थिर, चांदी में 400 रुपये का उछाल
Modified Date: February 12, 2024 / 05:29 pm IST
Published Date: February 12, 2024 5:29 pm IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी की कीमत 400 रुपये के उछाल के साथ 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रहीं, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना दो डॉलर की गिरावट के साथ 2,022 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में