Bank Holiday Janmashtami: जन्माष्टमी की छुट्टी ने बढ़ाया कन्फ्यूजन! इन राज्यों में बंद रहेंगी शाखाएं, यहां जारी रहेगा कामकाज, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday Janmashtami: आज 4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगै। जबकि कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे। अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले अपने शहर में बैंक खुला है या नहीं यह जरूर चेक कर लें।

Bank Holiday Janmashtami: जन्माष्टमी की छुट्टी ने बढ़ाया कन्फ्यूजन! इन राज्यों में बंद रहेंगी शाखाएं, यहां जारी रहेगा कामकाज, देखें पूरी लिस्ट

(Bank Holiday Janmashtami/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 4, 2026 / 12:51 pm IST
Published Date: September 4, 2026 12:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर कई शहरों में बैंक बंद
  • कुछ राज्यों और शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले
  • बैंक बंद होने पर भी UPI और ATM सेवाएं जारी

बिजनेस: Bank Holiday Janmashtami: आज 4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण देश के कई शहरों में बैंक शाखाएं (Bank Holiday Janmashtami) बंद रहेंगे। लेकिन कुछ जगहों पर सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले अपने शहर की छुट्टी लिस्ट जरूर चेक कर लें। इसके अलावा बैंक बंद होने पर UPI, ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपयोग किया जा सकता है।

इन शहरों में आज बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला में बैंक (Bank Holiday Janmashtami) बंद रहेंगे। इन शहरों में SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank समेत अन्य बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

इन जगहों पर खुले रहेंगे बैंक

जन्माष्टमी की छुट्टी सभी जगह नहीं है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और गोवा जैसे क्षेत्रों में बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। यानी इन जगहों पर ग्राहक सामान्य बैंकिंग काम कर सकते हैं। ध्यान रखें कि बैंक की छुट्टियां राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग होती हैं। इसलिए स्थानीय शाखा का स्टेटस देखना बेहतर रहेगा।

जन्माष्टमी पर ऐसे मनाया जाता है त्योहार

जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और मंदिरों तथा घरों में विशेष पूजा करते हैं। रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के समय आरती और भजन-कीर्तन होते हैं। कई जगह बाल गोपाल की झांकियां सजाई जाती हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में दही-हांडी उत्सव खास आकर्षण रहता है।

सितंबर में आगे भी कई बैंक छुट्टियां

सितंबर में जन्माष्टमी के बाद भी कई स्थानीय छुट्टियां हैं। 11 सितंबर को जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में छुट्टी रहेगी। 15 सितंबर को कुछ शहरों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

महीने के इन बाकी दिनों में भी छुट्टी

21 सितंबर को भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में स्थानीय अवकाश के कारण बैंक बंद (Bank Holiday Janmashtami) रहेंगे। 22 सितंबर को कर्मा पूजा के चलते रांची में छुट्टी होगी। 23 सितंबर को जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन पर बैंक बंद रहेंगे। 25 सितंबर को गंगटोक में इंद्रजात्रा के कारण छुट्टी होगी। 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने से देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर चेक कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।