(Gold Rate 05 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate 05 July 2026 in India: भारत में इस सप्ताह सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में फिर से तेजी दर्ज की गई है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 2,780 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 2,550 रुपये और 18 कैरेट सोना भी 2,090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। आज 5 जुलाई की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले 3 जुलाई को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,181.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास हो गया है।
| वज़न (ग्राम) | 24K (₹) | 22K (₹) | 18K (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 14,688 | ₹ 13,465 | ₹ 11,020 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,17,504 | ₹ 1,07,720 | ₹ 88,160 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,46,880 | ₹ 1,34,650 | ₹ 1,10,200 |
| 100 ग्राम | ₹ 14,68,800 | ₹ 13,46,500 | ₹ 11,02,000 |
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम (Gold Price Today) में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,730 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,46,780 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने के दाम (Gold Price Today in Chennai) सबसे अधिक हैं जहां 24 कैरेट सोना 1,49,460 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,10,200 | ₹ 1,34,650 | ₹ 1,46,880 |
| मुंबई | ₹ 1,10,050 | ₹ 1,34,500 | ₹ 1,46,730 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,10,100 | ₹ 1,34,550 | ₹ 1,46,780 |
| चेन्नई | ₹ 11,44,000 | ₹ 1,37,000 | ₹ 1,49,460 |
| कोलकाता | ₹ 1,10,050 | ₹ 1,34,500 | ₹ 1,46,730 |
| हैदराबाद | ₹ 1,10,050 | ₹ 1,34,500 | ₹ 1,46,730 |
| रायपुर | ₹ 1,10,050 | ₹ 1,34,500 | ₹ 1,46,730 |
| भोपाल | ₹ 1,10,100 | ₹ 1,34,550 | ₹ 1,46,780 |
| लखनऊ | ₹ 1,10,200 | ₹ 1,34,650 | ₹ 1,46,880 |
| चंडीगढ़ | ₹ 1,10,200 | ₹ 1,34,650 | ₹ 1,46,880 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। आज 5 जुलाई की सुबह चांदी का भाव (Silver Rate Today) 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.45 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक उपयोग बढ़ने और निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण चांदी की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है जिसका सीधा असर इसकी कीमतों पर पड़ रहा है।
सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Prices) केवल भारत के बाजार पर निर्भर नहीं करतीं। इन पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, वैश्विक आर्थिक हालात, ब्याज दरों में बदलाव और निवेशकों की मांग का भी बड़ा असर पड़ता है। इसके अलावा त्योहारों, शादी के सीजन और घरेलू मांग बढ़ने पर भी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 05 जुलाई, 2026 | ₹ 14,688 | 0 | ₹ 13,465 | 0 |
| 04 जुलाई, 2026 | ₹ 14,688 | ₹ -27 | ₹ 13,465 | ₹ -25 |
| 03 जुलाई, 2026 | ₹ 14,715 | ₹ 322 | ₹ 13,490 | ₹ 295 |
| 02 जुलाई, 2026 | ₹ 14,393 | ₹ 300 | ₹ 13,195 | ₹ 275 |
| 01 जुलाई, 2026 | ₹ 14,093 | ₹ -126 | ₹ 12,920 | ₹ -115 |
| 30 जून, 2026 | ₹ 14,219 | ₹ 11 | ₹ 13,035 | ₹ 10 |
| 29 जून, 2026 | ₹ 14,208 | ₹ -202 | ₹ 13,025 | ₹ -185 |
| 28 जून, 2026 | ₹ 14,410 | 0 | ₹ 13,210 | 0 |
| 27 जून, 2026 | ₹ 14,410 | ₹ 115 | ₹ 13,210 | ₹ 105 |
| 26 जून, 2026 | ₹ 14,295 | ₹ 147 | ₹ 13,105 | ₹ 135 |