Gold Rate 05 July 2026: सोने की कीमत ने उड़ाए होश! एक तोला सोना 1.46 लाख के पार, हर खरीदार पूछ रहा एक ही सवाल- अभी खरीदें, बेचें या रुक जाएं?

Gold Rate 05 July 2026: देश में आज 22 कैरेट सोना 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। सोने के दाम सिर्फ भारत की मांग और बाजार की स्थिति से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से भी तय होते हैं।

Gold Rate 05 July 2026: सोने की कीमत ने उड़ाए होश! एक तोला सोना 1.46 लाख के पार, हर खरीदार पूछ रहा एक ही सवाल- अभी खरीदें, बेचें या रुक जाएं?

(Gold Rate 05 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 5, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: July 5, 2026 9:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • 24 कैरेट सोना आज ₹1,46,880 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,650 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹2,780 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है।

नई दिल्ली: Gold Rate 05 July 2026 in India: भारत में इस सप्ताह सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में फिर से तेजी दर्ज की गई है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 2,780 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 2,550 रुपये और 18 कैरेट सोना भी 2,090 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। आज 5 जुलाई की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले 3 जुलाई को दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 4,181.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास हो गया है।

आज भारत में सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वज़न (ग्राम) 24K (₹) 22K (₹) 18K (₹)
1 ग्राम ₹ 14,688 ₹ 13,465 ₹ 11,020
8 ग्राम ₹ 1,17,504 ₹ 1,07,720 ₹ 88,160
10 ग्राम ₹ 1,46,880 ₹ 1,34,650 ₹ 1,10,200
100 ग्राम ₹ 14,68,800 ₹ 13,46,500 ₹ 11,02,000

बड़े शहरों में आज क्या है सोने का भाव? (Gold Price Today)

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम (Gold Price Today) में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,650 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,730 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,46,780 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने के दाम (Gold Price Today in Chennai) सबसे अधिक हैं जहां 24 कैरेट सोना 1,49,460 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹ 1,10,200 ₹ 1,34,650 ₹ 1,46,880
मुंबई ₹ 1,10,050 ₹ 1,34,500 ₹ 1,46,730
अहमदाबाद ₹ 1,10,100 ₹ 1,34,550 ₹ 1,46,780
चेन्नई ₹ 11,44,000 ₹ 1,37,000 ₹ 1,49,460
कोलकाता ₹ 1,10,050 ₹ 1,34,500 ₹ 1,46,730
हैदराबाद ₹ 1,10,050 ₹ 1,34,500 ₹ 1,46,730
रायपुर ₹ 1,10,050 ₹ 1,34,500 ₹ 1,46,730
भोपाल ₹ 1,10,100 ₹ 1,34,550 ₹ 1,46,780
लखनऊ ₹ 1,10,200 ₹ 1,34,650 ₹ 1,46,880
चंडीगढ़ ₹ 1,10,200 ₹ 1,34,650 ₹ 1,46,880

चांदी भी हुई महंगी (Silver Also Became Expensive)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। आज 5 जुलाई की सुबह चांदी का भाव (Silver Rate Today) 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.45 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक उपयोग बढ़ने और निवेशकों की बढ़ती रुचि के कारण चांदी की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है जिसका सीधा असर इसकी कीमतों पर पड़ रहा है।

किन कारणों से बदलते हैं सोने-चांदी के दाम? (Gold and Silver Prices)

सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Prices) केवल भारत के बाजार पर निर्भर नहीं करतीं। इन पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, वैश्विक आर्थिक हालात, ब्याज दरों में बदलाव और निवेशकों की मांग का भी बड़ा असर पड़ता है। इसके अलावा त्योहारों, शादी के सीजन और घरेलू मांग बढ़ने पर भी कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।

पिछले 10 दिनों में भारत में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
05 जुलाई, 2026 ₹ 14,688 0 ₹ 13,465 0
04 जुलाई, 2026 ₹ 14,688 ₹ -27 ₹ 13,465 ₹ -25
03 जुलाई, 2026 ₹ 14,715 ₹ 322 ₹ 13,490 ₹ 295
02 जुलाई, 2026 ₹ 14,393 ₹ 300 ₹ 13,195 ₹ 275
01 जुलाई, 2026 ₹ 14,093 ₹ -126 ₹ 12,920 ₹ -115
30 जून, 2026 ₹ 14,219 ₹ 11 ₹ 13,035 ₹ 10
29 जून, 2026 ₹ 14,208 ₹ -202 ₹ 13,025 ₹ -185
28 जून, 2026 ₹ 14,410 0 ₹ 13,210 0
27 जून, 2026 ₹ 14,410 ₹ 115 ₹ 13,210 ₹ 105
26 जून, 2026 ₹ 14,295 ₹ 147 ₹ 13,105 ₹ 135

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।