Gold Rate 08 April 2026: US-ईरान के बीच सीजफायर होते ही सोने की कीमत में 3900 रुपये की जोरदार तेजी, 10 ग्राम का भाव 1.53 लाख के पार, जानें आज का ताजा रेट
Gold Rate 08 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और भारत में बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती के फैसले के बाद सोना-चांदी के भाव बढ़ गए हैं। आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें जोरदार देखने को मिली है। वहीं चार बड़े महानगरों में चांदी के रेट भी बढ़े हैं।
(Gold Rate 08 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,53,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- 22 कैरेट सोना ₹1,41,150 और 18 कैरेट ₹1,15,520 पर उपलब्ध।
- दिल्ली में चांदी की कीमत 5 दिन की स्थिरता के बाद ₹10,000 बढ़ी।
नई दिल्ली: Gold Rate 08 April 2026 in India: लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज तीसरे दिन सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 3,980 रुपये महंगा हुआ। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड 3,650 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड 2,990 रुपये बढ़ गए। चांदी की चमक भी आज तेज रही और दिल्ली में एक किलो चांदी 10,000 रुपये महंगी हुई।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन | आज की कीमत (₹) | कल की कीमत (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | 15,397 | 14,999 | 398 |
| 8 ग्राम | 1,23,176 | 1,19,992 | 3,184 |
| 10 ग्राम | 1,53,970 | 1,49,990 | 3,980 |
| 100 ग्राम | 15,39,700 | 14,99,900 | 39,800 |
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव (Gold Rates in Major Cities)
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 18 कैरेट गोल्ड के रेट 1,15,370 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड के रेट 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1,53,820 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का भाव 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,18,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के भाव (24, 22 और 18 कैरेट)
| शहर | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹ 1,53,970 | ₹ 1,41,150 | ₹ 1,15,520 |
| मुंबई | ₹ 1,53,820 | ₹ 1,41,000 | ₹ 1,15,370 |
| कोलकाता | ₹ 1,53,820 | ₹ 1,41,000 | ₹ 1,15,370 |
| चेन्नई | ₹ 1,54,910 | ₹ 1,42,000 | ₹ 1,18,600 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,53,820 | ₹ 1,41,000 | ₹ 1,15,370 |
| हैदराबाद | ₹ 1,53,820 | ₹ 1,41,000 | ₹ 1,15,370 |
| लखनऊ | ₹ 1,53,970 | ₹ 1,41,150 | ₹ 1,15,520 |
| पटना | ₹ 1,53,870 | ₹ 1,41,050 | ₹ 1,15,420 |
| रायपुर | ₹ 1,53,820 | ₹ 1,41,000 | ₹ 1,15,370 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,53,870 | ₹ 1,41,050 | ₹ 1,15,420 |
चांदी के भाव में बड़ा उछाल (Silver Prices Also Jumped)
पिछले पांच दिनों की स्थिरता के बाद चांदी आज महंगी हुई। दिल्ली में एक किलो चांदी 2,60,000 रुपये के भाव में बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है, जबकि चेन्नई में एक किलो चांदी 2,65,000 रुपये के भाव में सबसे महंगी है। इससे निवेशकों और ज्वेलरी कारोबारियों की नजरें चांदी पर टिक गई है।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव |
| 08 अप्रैल, 2026 | 15,397 | 398 | 14,115 | 365 |
| 07 अप्रैल, 2026 | 14,999 | -82 | 13,750 | -75 |
| 06 अप्रैल, 2026 | 15,081 | -27 | 13,825 | -25 |
| 05 अप्रैल, 2026 | 15,108 | 0 | 13,850 | 0 |
| 04 अप्रैल, 2026 | 15,108 | 0 | 13,850 | 0 |
| 03 अप्रैल, 2026 | 15,108 | 196 | 13,850 | 180 |
| 02 अप्रैल, 2026 | 14,912 | -398 | 13,670 | -365 |
| 01 अप्रैल, 2026 | 15,310 | 344 | 14,035 | 315 |
| 31 मार्च, 2026 | 14,966 | 125 | 13,720 | 115 |
| 30 मार्च, 2026 | 14,841 | 19 | 13,605 | 15 |
भारत में इंपोर्ट प्राइस कटौती का असर (Impact of Import Price Cuts in India)
भारत सरकार ने सोने और चांदी के बेस इंपोर्ट प्राइस में कटौती की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदी के इंपोर्ट प्राइस में लगभग 14% और सोने में करीब 7.6% की कमी हुई है। इसका असर ज्वेलरी कंपनियों की लागत पर पड़ेगा और आने वाले दिनों में घरेलू मार्केट में कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price 8 April 2026: क्रूड ऑयल की कीमत में भारी गिरावट, लेकिन क्या सच में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए आज का ताजा भाव!
- Iran-US Ceasefire Proposal: दुनिया को जल्द मिलेगी मिडिल-ईस्ट युद्ध से मुक्ति!.. ईरान सीजफायर पर सहमत लेकिन सामने रखी ये “10 शर्तें”.. आप भी पढ़ें..
- Iran America War Update: ‘अमेरिका को झुकना पड़ा’, ईरान का बहुत बड़ा दावा! ट्रंप के सामने रखी 10 सूत्रीय मांगों को बताई अपनी जीत, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


