Gold Rate 24 February 2026: महंगाई के बीच सोना चमका, दाम बढ़े… फिर भी 92 हजार में एक तोला सोना कैसे होगा आपका? जानिए

Gold Rate 24 February 2026: सोने की कीमतें लगातार ऊंचाई पर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का इन पर सीधा असर पड़ता है। अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें अपने शहर में 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें, ताकि सही समय पर सही निवेश कर सकें।

Gold Rate 24 February 2026: महंगाई के बीच सोना चमका, दाम बढ़े… फिर भी 92 हजार में एक तोला सोना कैसे होगा आपका? जानिए

(Gold Rate 24 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 24, 2026 / 10:14 am IST
Published Date: February 24, 2026 10:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • 18 कैरेट सोना 1,18,665 रुपये, 14 कैरेट सोना 92,559 रुपये।
  • MCX वायदा भाव 24 कैरेट सोने का 1,61,668 रुपये।

नई दिल्ली: Gold Rate 24 February 2026 in India सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 3,300 रुपये बढ़कर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव भी बढ़कर 1,61,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,61,598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति (Gold Price Today)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स में सोना वायदा भी मजबूत रुख के साथ 5,177.51 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गया। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के टैरिफ और वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

विभिन्न कैरेटों के सोने के भाव (Gold Rates Different Carats)

ग्राहक अब सोने की खरीदारी के लिए 14 और 18 कैरेट सोने की तरफ रुख कर रहे हैं, ताकि कम कीमत में ज्वेलरी खरीदी जा सके। IBJA के अनुसार मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोना 1,58,220 रुपये, 23 कैरेट 1,57,586 रुपये, 22 कैरेट 1,44,930 रुपये, 18 कैरेट 1,18,665 रुपये और 14 कैरेट 92,559 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इस तरह अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतों में खरीददार अपनी बजट के अनुसार निवेश कर सकते हैं।

IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव (Gold Rate Today)

कैरेट के हिसाब से शुद्धता सुबह के रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
सोना 24 कैरेट 1,58,220
सोना 23 कैरेट 1,57,586
सोना 22 कैरेट 1,44,930
सोना 18 कैरेट 1,18,665
सोना 14 कैरेट 92,559

पिछले दिन सोने का भाव (Gold Rate Last Day)

पिछले कारोबारी दिन दिल्ली में 24 कैरेट सोना 3,300 रुपये यानी 2.06 प्रतिशत बढ़कर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 5,151 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस तेजी के पीछे वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं और सुरक्षित निवेश की मांग मुख्य कारण हैं।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम 1 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

दिनांक 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
फ़रवरी 24, 2026 16,151 (+1) 14,806 (+1)
फ़रवरी 23, 2026 16,150 (+207) 14,805 (+190)
फ़रवरी 22, 2026 15,943 (0) 14,615 (0)
फ़रवरी 21, 2026 15,943 (+191) 14,615 (+175)
फ़रवरी 20, 2026 15,752 (+88) 14,440 (+80)
फ़रवरी 19, 2026 15,664 (+229) 14,360 (+210)
फ़रवरी 18, 2026 15,435 (0) 14,150 (0)
फ़रवरी 17, 2026 15,435 (-224) 14,150 (-205)
फ़रवरी 16, 2026 15,659 (-131) 14,355 (-120)
फ़रवरी 15, 2026 15,790 (0) 14,475 (0)

वायदा बाजार का रुख (Futures Market Trend)

सोने की वायदा कीमतों में भी बढ़त बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 2,946 रुपये यानी 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,822 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें कुल 7,515 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक संकेतों के अनुसार, निवेशक सुरक्षित विकल्पों की तलाश में सोने की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।