(Gold Silver Price 25 June 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Silver Price 25 June 2026: हाल ही में वैश्विक बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। इसका केवल एक देश तक सीमित नहीं रहा बल्कि न्यूयॉर्क से लेकर भारत तक सोने-चांदी (Gold Silver) और अन्य कमोडिटी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों में घबराहट बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है।
न्यूयॉर्क के बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगभग 3.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। यहां सोना 3,960 डॉलर प्रति औंस से नीचे चला गया है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Price Today) भी लंबे समय बाद गिरकर 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता ने इन धातुओं पर दबाव बनाया है। जिससे यह गिरावट आई है।
भारत के सर्राफा बाजार में भी आज सोने और चांदी के दामों (Gold Silver Rate Today) में भारी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना करीब 2,156 रुपये सस्ता होकर लगभग 1,40,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 2,148 रुपये सस्ता होकर 1,39,641रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,975 रुपये टूटकर 1,28,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसी प्रकार 18 कैरेट वाला सोना 1,617 रुपये कम होकर1, 05,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी बड़ी गिरावट आई है और यह करीब 6,550 रुपये टूटकर लगभग 2,15,485 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
MCX के आंकड़ों के मुताबिक, सोना अपने रिकॉर्ड हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे आ चुका है और अब तक इसमें 52,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी भी अपने उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो से लगभग आधी कीमत पर आ गई है। यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती इस गिरावट की मुख्य वजह है। डॉलर मजबूत होने से अन्य मुद्राओं में सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाता है जिससे मांग कम हो जाती है। इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख और बड़े बैंकों द्वारा कीमतों के अनुमान घटाने से भी बाजार पर दबाव बढ़ा है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।