Ration Card Holders More Grain: राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी.. अब हर परिवारों को मिलेगा ज्यादा अनाज!.. जानें अंत्योदय अन्न योजना में क्या हो सकते है बड़े बदलाव

More Grain for Ration Card Holders: अंत्योदय अन्न योजना में प्रस्तावित बदलाव से बड़े गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति अधिक मुफ्त खाद्यान्न मिलने की संभावना।

Ration Card Holders More Grain: राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी.. अब हर परिवारों को मिलेगा ज्यादा अनाज!.. जानें अंत्योदय अन्न योजना में क्या हो सकते है बड़े बदलाव

More Grain for Ration Card Holders || Image- AI Generated File

Modified Date: June 25, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: June 25, 2026 4:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एएवाई परिवारों को प्रति व्यक्ति 7 किलो अनाज देने का प्रस्ताव।
  • बड़े परिवारों को मिलेगा पहले से अधिक मुफ्त खाद्यान्न।
  • संशोधन विधेयक पर 13 जुलाई तक मांगे गए सुझाव।

नई दिल्ली: सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत राशन वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार, अब एएवाई लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 7 किलोग्राम खाद्यान्न देने की व्यवस्था की जा सकती है। (More Grain for Ration Card Holders) हालांकि, किसी भी परिवार को अधिकतम 35 किलोग्राम खाद्यान्न ही मिलेगा। इस बदलाव का उद्देश्य बड़े गरीब परिवारों को अधिक राहत देना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून में संशोधन का प्रस्ताव

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 में संशोधन का मसौदा तैयार किया है। खाद्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक, 2026 पर आम लोगों से 13 जुलाई तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। वर्तमान व्यवस्था के तहत एएवाई परिवारों को परिवार के सदस्यों की संख्या चाहे जितनी भी हो, हर महीने 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाता है, जबकि प्राथमिकता वाले परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अनाज मिलता है।

सरकार का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था के कारण बड़े एएवाई परिवारों को प्रति व्यक्ति आधार पर प्राथमिकता वाले परिवारों की तुलना में कम खाद्यान्न मिलता है। (More Grain for Ration Card Holders) जबकि एएवाई के लाभार्थी सबसे गरीब और अधिक संवेदनशील वर्ग में आते हैं। इसलिए इस असमानता को दूर करने के लिए कानून में संशोधन का प्रस्ताव लाया गया है।

परिवार के आकार के अनुसार मिलेगा अनाज

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, दो सदस्य वाले एएवाई परिवार को हर महीने 14 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, जबकि पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों को अधिकतम 35 किलोग्राम अनाज दिया जाएगा। छोटे परिवारों के लिए बदलाव सीमित रहेगा, लेकिन बड़े परिवारों को पहले की तुलना में अधिक खाद्यान्न मिल सकेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सरकार ने कहा है कि यह संशोधन खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को मजबूत करने की व्यापक पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 की भावना के अनुरूप जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण भोजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। (More Grain for Ration Card Holders) वर्तमान में प्राथमिकता वाले परिवारों और अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को चावल और गेहूं नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया

पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद

पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’

मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown