(Gold Silver Price Today 19 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Silver Price Today 19 August 2026: कमजोर अमेरिकी डॉलर औग ग्लोबल मार्केट में तेजी के बीच सोने की कीमतों में (Gold Price Today) लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिली है। एक दिन स्थिर रहने के बाद पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट वाला सोना 770 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने में 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले 16 अगस्त की स्थिरता से पहले भी दो दिनों में 24 कैरेट सोना 1,530 रुपये और 22 कैरेट वाला सोना 1,400 रुपये महंगा हुआ था।
राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate Today) में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,050 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी सोना एक बार फिर ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,900 रुपये, 22 कैरेट 1,42,910 रुपये और 18 कैरेट 1,16,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,55,900 रुपये, 22 कैरेट 1,42,910 रुपये और 18 कैरेट 1,20,710 रुपये है। लखनऊ और जयपुर में दिल्ली जैसा भाव है। जबकि भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
| शहर | 24 कैरेट 10 ग्राम | 22 कैरेट 10 ग्राम | 18 कैरेट 10 ग्राम |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,56,050 | ₹ 1,43,060 | ₹ 1,17,080 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,55,900 | ₹ 1,42,910 | ₹ 1,16,930 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,55,900 | ₹ 1,42,910 | ₹ 1,16,930 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,55,900 | ₹ 1,42,910 | ₹ 1,20,710 |
| Bengaluru Gold Rate Today | ₹ 1,55,900 | ₹ 1,42,910 | ₹ 1,16,930 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,55,900 | ₹ 1,42,910 | ₹ 1,16,930 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,56,050 | ₹ 1,43,060 | ₹ 1,17,080 |
| Bhopal Rate Today | ₹ 1,55,950 | ₹ 1,42,960 | ₹ 1,16,980 |
| Jaipur Gold Rate Today | ₹ 1,56,050 | ₹ 1,43,060 | ₹ 1,17,080 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,55,950 | ₹ 1,42,960 | ₹ 1,16,980 |
चांदी की कीमत में (Silver Price Today) आज गिरावट आई है। लगातार चार दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद बुधवार को एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई। दिल्ली में अब चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,54,900 रुपये प्रति किलो है जो इन चारों महानगरों में सबसे ज्यादा है।
सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Price Today) कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से प्रभावित होती हैं। अमेरिकी डॉलर की चाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं के भाव, रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग का सीधा असर कीमतों पर पड़ता है। त्योहारी सीजन में सोने की मांग बढ़ सकती है। वहीं चांदी की कीमत पर औद्योगिक मांग और वैश्विक इंडस्ट्री की स्थिति का खास प्रभाव रहता है।
| दिनांक | 24 कैरेट | बदलाव | 22 कैरेट | बदलाव |
| 19 अगस्त 2026 | ₹ 15,605 | ₹ 1 | ₹ 14,306 | ₹ 1 |
| 18 अगस्त 2026 | ₹ 15,604 | ₹ 23 | ₹ 14,305 | ₹ 20 |
| 17 अगस्त 2026 | ₹ 15,581 | ₹ 53 | ₹ 14,285 | ₹ 50 |
| 16 अगस्त 2026 | ₹ 15,528 | ₹ 0 | ₹ 14,235 | ₹ 0 |
| 15 अगस्त 2026 | ₹ 15,528 | ₹ 71 | ₹ 14,235 | ₹ 65 |
| 14 अगस्त 2026 | ₹ 15,457 | ₹ 82 | ₹ 14,170 | ₹ 75 |
| 13 अगस्त 2026 | ₹ 15,375 | ₹ -126 | ₹ 14,095 | ₹ -115 |
| 12 अगस्त 2026 | ₹ 15,501 | ₹ 104 | ₹ 14,210 | ₹ 95 |
| 11 अगस्त 2026 | ₹ 15,397 | ₹ 185 | ₹ 14,115 | ₹ 170 |
| 10 अगस्त 2026 | ₹ 15,212 | ₹ -43 | ₹ 13,945 | ₹ -40 |