LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026: आजम खान के ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर छापेमारी

Ads

Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026: आजम खान के ठिकानों पर ED की रेड, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर छापेमारी

  •  
  • Publish Date - August 19, 2026 / 09:38 AM IST,
    Updated On - August 19, 2026 / 09:39 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026

Today Live Breaking News and Updates 19 August 2026 समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा नई दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर चल रही है। ED की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है। ED की टीमें आजम खान से जुड़े ट्रस्ट और उनकी महत्वाकांक्षी परियोजना मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।