Gold price today: सोने के भाव नरमी, चांदी भी हुई फीकी, त्योहारी सीजन में जमकर करें खरीदारी
Gold Silver Price Today: आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भावों में नरमी देखी गई। ऐसे में सोना चांदी खरीदने वालों के लिए बेहतर मौका है।
gold silver price today
Gold Silver Price Today: आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भावों में नरमी देखी गई। ऐसे में सोना चांदी खरीदने वालों के लिए बेहतर मौका है। आप सोने की खरीदारी कर सकते हैं। एमसीएक्स सोना अक्टूर वायदा 0.11 फीसदी यानी 56 रुपये की कमजोरी के साथ 50 हजार 450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है।
वहीं चांदी की बात करें तो निचले स्तरों में सुधार देखा जा रहा है। एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 0.07 फीसदी यानी 40 रुपये की तेजी के साथ 54,067 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.10 फीसदी यानी 1.74 डॉलर की कमजोरी के साथ 1714.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। चांदी 0.14 फीसदी यानी 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 18.48 डॉलर प्रति औंस पर देखी गई है।
बता दें, सोना अक्टूबर वायदा 50,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी दिसंबर वायदा 54,027 रुपये प्रति किलो पर निपटा था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव निम्न प्रकार बोले जा रहे हैं-
चांदी के रेट
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर और लखनऊ में चांदी के भाव 54,000 रुपये प्रति किलो पर हैं। चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में चांदी के भाव 59,000 रुपये प्रति किलो पर हैं।
सोने के रेट
गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 46,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 46,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं।

Facebook


