सोना 50 रुपये मजबूत, चांदी में 250 रुपये की गिरावट

सोना 50 रुपये मजबूत, चांदी में 250 रुपये की गिरावट

सोना 50 रुपये मजबूत, चांदी में 250 रुपये की गिरावट
Modified Date: December 19, 2023 / 06:16 pm IST
Published Date: December 19, 2023 6:16 pm IST

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 250 रुपये की गिरावट के साथ 77,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 77,950 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई और यह 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 50 रुपये अधिक है।

एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी अनुबंध की कीमत 84 रुपये घटकर 62,207 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

हालांकि, एक्सचेंज में चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 172 रुपये उछलकर 74,582 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजारों में सोना बढ़कर 2,026 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में