सरकार ने महानदी कोलफील्ड्स की सूचीबद्धता को मंजूरी दी, कोल इंडिया 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी

सरकार ने महानदी कोलफील्ड्स की सूचीबद्धता को मंजूरी दी, कोल इंडिया 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी

सरकार ने महानदी कोलफील्ड्स की सूचीबद्धता को मंजूरी दी, कोल इंडिया 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी
Modified Date: May 15, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: May 15, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने और कंपनी में 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये बेचने की योजना को मंजूरी दे दी है।

कोल इंडिया ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) और कोयला मंत्रालय ने वैकल्पिक व्यवस्था (एएम) के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह प्रस्ताव सीआईएल और एमसीएल के निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद लाया गया था।

कंपनी के अनुसार, वैकल्पिक व्यवस्था ने महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की सूचीबद्धता और विनिवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कोल इंडिया ने कहा, “सीआईएल अपने मौजूदा शेयरों में से कुछ हिस्सेदारी महानदी कोलफील्ड्स के आईपीओ के हिस्से के रूप में बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिए बेच सकती है….।’’

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में